https://www.india.comhindi-newsgallery-hindioil-reserve-data-of-pakistan-oil-reserve-data-of-china-how-many-days-oil-reserve-in-pakistan-china-pakistan-or-china-me-kitne-din-ka-petrol-diesel-gas-reserve-hai-8333270
Add India.com as a Preferred Source
पाकिस्तान के पास कितने दिन का ऑयल रिजर्व है, चीन का जवाब होश ही उड़ा देगा
दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं ऊर्जा संकट से बचने के लिए महीनों का कच्चा तेल स्टॉक करके रखती हैं. लेकिन सभी देशों की स्थिति एक जैसी नहीं है. जहां कुछ देशों के पास सैकड़ों दिनों का ऑयल रिजर्व है, वहीं कुछ देश बेहद कम स्टॉक पर निर्भर हैं.
Updated: March 7, 2026, 9:30 AM IST
By Ikramuddin
ऊर्जा सुरक्षा के लिए जरूरी होता है ऑयल रिजर्व
दुनिया के ज्यादातर देश कच्चे तेल का रणनीतिक भंडार रखते हैं ताकि युद्ध, सप्लाई संकट या कीमतों में उछाल के समय देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित ना हो.
चीन दुनिया का सबसे बड़ा तेल आयातक
चीन दुनिया का सबसे बड़ा क्रूड ऑयल इंपोर्टर है. तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और बड़े उद्योगों की वजह से चीन की तेल खपत लगातार बढ़ रही है.
चीन के पास 100 दिनों का तेल स्टॉक
अनुमानों के मुताबिक चीन के पास करीब 100 से 104 दिनों के आसपास का ऑयल रिजर्व मौजूद है. इसमें स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व और कमर्शियल स्टॉक दोनों शामिल हैं.
लगातार बढ़ा रहा है अपना तेल भंडार
ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए चीन पिछले कई सालों से बड़े पैमाने पर तेल भंडारण सुविधाएं बना रहा है और विदेशी तेल सप्लाई पर निर्भरता के बावजूद रिजर्व बढ़ा रहा है.
पाकिस्तान की स्थिति बेहद कमजोर
दूसरी ओर पाकिस्तान की स्थिति काफी चिंताजनक मानी जाती है. आर्थिक संकट और सीमित स्टोरेज क्षमता के कारण वहां तेल का रिजर्व बहुत कम है.
सिर्फ कुछ दिनों का ही स्टॉक
रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के पास औसतन सिर्फ 3 दिनों के आसपास का ऑयल रिजर्व होता है. यानी सप्लाई रुकने पर देश को तुरंत संकट का सामना करना पड़ सकता है.
आर्थिक संकट का असर
पिछले कुछ सालों में पाकिस्तान की कमजोर अर्थव्यवस्था और विदेशी मुद्रा की कमी के कारण देश के लिए बड़े पैमाने पर तेल खरीदना मुश्किल हो गया है.
तेल सप्लाई रुकने पर तुरंत असर
कम रिजर्व होने की वजह से पाकिस्तान में अक्सर पेट्रोल और डीजल की कमी की खबरें सामने आती रहती हैं. इससे ट्रांसपोर्ट और बिजली उत्पादन भी प्रभावित हो सकता है.
दुनिया के कई देशों के पास महीनों का स्टॉक
जापान, दक्षिण कोरिया और अमेरिका जैसे देशों के पास 200 दिनों से ज्यादा तक का तेल रिजर्व है, जिससे वे लंबे समय तक ऊर्जा संकट का सामना कर सकते हैं.
ऊर्जा सुरक्षा आज सबसे बड़ा मुद्दा
एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में ऊर्जा सुरक्षा हर देश के लिए रणनीतिक प्राथमिकता बनती जा रही है. इसलिए कई देश अपने ऑयल रिजर्व को लगातार बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.Cookies Policy.
posted by DOMNIC @ March 07, 2026
0 Comments

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home