https://www.aajtak.inamptechnologytech-newsstoryrealme-c83-5g-launched-144hz-7000mah-battery-ttecr-dskc-2487851-2026-03-07
Realme ने लॉन्च किया एक और सस्ता फोन, मिलेगी 7000mAh बैटरी और 144Hz का डिस्प्ले
Realme C83 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है. यह एक अफोर्डेबल हैंडसेट है, जिसकी शुरुआती कीमत 13,499 रुपये है. इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी ने इसमें डुअल रियर कैमरा और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Advertisement
Realme C83 5G भारत में लॉन्च. (Photo: Realme)
aajtak.in
- नई दिल्ली ,
- 07 मार्च 2026,
- अपडेटेड 6:23 AM IST
Realme ने भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Realme C83 5G है. इसमें कंपनी ने कई खास फीचर दिए हैं. यह हैंडसेट 7000mAh की बैटरी, 144Hz का रिफ्रेस रेट्स और वर्चुअल रैम के सपोर्ट के साथ आता है.
Realme C83 5G की शुरुआती कीमत 13,499 रुपये है, जिसमें 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. इसके अलावा सेकेंड वेरिएंट 4 GB + 128 GB है, जिसकी कीमत 14,499 रुपये है. टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 6 GB + 128 GB स्टोरेज है, जिसकी कीमत 17,499 रुपये है. इनकी कीमत 7 मार्च से शुरू होगी.
Advertisement
TOPICS:




0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home