https://www.aajtak.inamptrendingstory12-year-old-car-but-luxury-hotel-for-kids-nanny-crorepati-cto-simple-life-rttw-dskc-2486693-2026-03-06
सैलरी- 9 करोड़, खुद के पास पुरानी कार... मगर 'नौकरों' के लिए लग्जरी होटल! चर्चा में ये शख्स
अमेरिका की एक कंपनी में काम करने वाले भारतीय CTO की सालाना कमाई 8–9 करोड़ रुपये है, लेकिन वे बेहद सादा जीवन जीते हैं. 12 साल पुरानी कार चलाते हैं, कोई लग्जरी ब्रांड नहीं पहनते और ज्यादातर कमाई निवेश करते हैं.
aajtak.in
- नई दिल्ली,
- 06 मार्च 2026,
- अपडेटेड 6:49 AM IST
एक तरफ करोड़ों की कमाई, दूसरी तरफ बेहद सादा जीवन. यह कहानी एक ऐसे भारतीय CTO (चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर) की है, जो अमेरिका की एक फॉर्च्यून 500 कंपनी में काम करते हैं, लेकिन दिखावे से दूर रहते हैं. बेंगलुरु के एक बिजनेसमेन अभिनव खरे ने बताया कि उनके दोस्त एक बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में CTO हैं और भारत में कंपनी के ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) को संभालते हैं. उनकी फिक्स सैलरी करीब 3 करोड़ रुपये सालाना है. इसके अलावा उन्हें स्टॉक ऑप्शन भी मिलते हैं. कुल मिलाकर उनकी सालाना कमाई 8 से 9 करोड़ रुपये के बीच है.
चलाते हैं 12 साल पुरानी कार
इतनी बड़ी कमाई के बावजूद 46 साल के यह अधिकारी बहुत सादा जीवन जीते हैं. वे 12 साल पुरानी फिएट लीनिया कार चलाते हैं. कोई लग्जरी ब्रांड के कपड़े या घड़ी नहीं पहनते. डिजाइनर ब्रांड पर पैसा खर्च नहीं करते. वे अपनी ज्यादातर कमाई निवेश कर देते हैं.




0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home