https://navbharattimes.indiatimes.comviraltrendingis-not-getting-refund-on-tatkal-ticket-cancellation-is-legal-or-illegal-tte-answers-valid-questionamp_articleshow129143128.cms
तत्काल टिकट कैंसिल करने का रिफंड न मिलना- लीगल या इलीगल? पैसेंजर के सवाल का TTE ने नियमों के साथ दिया जवाब
Tatkal Ticket Refund Question To TTE: टीटीई से ट्रेन में एक पैसेंजर तत्काल टिकट के रिफंड से जुड़ा एक ऐसा सवाल पूछता है, जो मन में तो हम सबके है। लेकिन हर कोई पूछ नहीं पाता। ऐसे में टीटीई पहले शांति से उसका सवाल सुनता है और नियमों के मुताबिक, उसे जवाब भी देता है। जिसका वीडियो अब वायरल है।
तत्काल टिकट का रिफंड क्यों नहीं मिलता?
बिहार के सासाराम से ताल्लुक रखने वाले इंफ्लूएंसर, मंदीप कुमार ने ट्रेन के स्लीपर कोच में सफर के दौरान यह वीडियो बनाया था। जिसे उन्होंने 12 दिसंबर 2025 को साझा किया था। लेकिन कौन-सी वीडियो कब वायरल होनी है, ये किसे पता है? हाल के दिनों में उनकी टीटीई से सवाल करने की यह वीडियो वायरल है। जिसमें वह टीटीई से तत्काल टिकट पर रिफंड से जुड़ा सवाल पूछते हैं।
मंदीप टीटीई को बताते है कि उनके दोस्त ने तत्काल में 1 पैसेंजर के लिए 2 टिकट बुक किया था और दोनों कंफर्म हो गए। क्या ये लीगल है या इलीगल? इस सवाल के जवाब में टीटीई कहता है कि ‘1 पैसेंजर के लिए 2 टिकट बुक करना आपकी गलती है, इसमें रेलवे का कोई लेना-देना नहीं है।’
रिफंड मिलना चाहिए था, तत्काल टिकट का?
टीटीई रिफंड वाली बात पर उसे कहता है कि ‘आपको ट्रेन शुरू होने के कुछ घंटे पहले कैंसिल करा लेनी थी।’ जिस पर बंदा बताता है कि तत्काल में पैसे रिटर्न नहीं होते। तब टीटीई उसे बताता है कि ‘हां, तत्काल में रिफंड नहीं मिलता, ये बात तो आपको बुकिंग से पहले सोचनी चाहिए थी।’ बंदा वीडियो में आगे बताता है कि वो 2 टिकट कटाने वाला बंदा वो खुद ही था।
टीटीई पूरे मामले को लेकर बंदे को कहता है कि ‘इसमें रेलवे की गलती नहीं, आपकी गलती है।’ हमने 2 टिकट बुक किया, 1 बंदे के लिए ये कोई गलत तो नहीं है? इस सवाल के जवाब में टीटीई कहता है कि आपने अपने लिए बनाया, इसमें आपकी कोई गलती थोड़ी है।
तत्काल टिकट से जुड़े नियम
पहली बात तो आप शार्ट में जान लीजिए कि कंफर्म तत्काल टिकट को खुद कैंसिल करने पर एक नया पैसा आपको नहीं मिलेगा:-
- रेलवे ने ऐसा नियम इसलिए रखा है, ताकी कोई फालतू में सीट बुक करके कैंसिल-कैंसिल न खेल सकें। और दूसरों को भी टिकट खरीदने का मौका मिलें।
- ट्रेन के 3 घंटे से अधिक लेट होने, ट्रेन कैंसिल होने और बुक किए गए कोच के न लगने या आपको लोअर क्लास सीट दिए जाने की स्थिति में आपको तत्काल टिकट में भी रिफंड मिल सकता है।
- वेटिंग तत्काल टिकट का रिफंड भी कुछ कटौती के बाद आपको वापस मिल सकता है।
- तत्काल टिकट के RAC होने पर भी आप उसे कैंसिल करके, कटौती के बाद रिफंड पा सकते हैं।
वेटिंग टिकट की ये बाते आपको पता है?
- वेटिंग टिकट अपने आप कैंसिल हो जाता है और कुछ कटौती के बाद कस्टमर को पैसे वापस मिल जाते हैं।
- तत्काल टिकट को आप चार्ट बनने के बाद कैंसिल नहीं कर सकते
- अगर आपकी ट्रेन जिस स्टेशन से आप चढ़ने वाले हैं वहां ट्रेन 3 घंटे से ज्यादा लेट है और आप यात्रा नहीं करते, तो TDR (Ticket Deposit Receipt) फाइल कर सकते हैं।


0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home