https://hindi.cnbctv18.comshare-marketicici-direct-recommended-stocks-where-you-can-get-up-to-60-percent-return-in-upcoming-2-3-years-read-names-170077.htmamp
ICICI Direct ने बताए उन स्टॉक्स के नाम, जो आने वाले 2-3 सालों में दे सकते हैं 60% तक रिटर्न
इस समय में इसके टॉप स्टॉक रिकमेंडेशन में लार्सन एंड टूब्रो, एल्गी इक्विपमेंट, सिटी यूनियन बैंक, निप्पॉन इंडिया एएमसी, स्टार सीमेंट, शैले होटल, एनआरबी बियरिंग्स, एशियन पेंट्स और इंडो काउंट इंडस्ट्रीज शामिल हैं.
मौजूदा समय में जारी आर्थिक अनिश्चितता के चलते दुनियाभर के मार्केट्स में भारी उथल-पुथल देखी जा रही है. हालांकि, ब्रोकरेज फर्म ICICI Direct का मानना है कि मौजूदा जियोपॉलिटिकल घटनाएं इन्वेस्टर्स को 2 से 3 साल के टाइम फ्रेम के लिए निवेश का अच्छा मौका दे रही हैं.
ब्रोकरेज फर्म ने पिछले तीन दशकों में जियोपॉलिटिकल घटनाओं को एनालाइज किया और पाया है कि 1990-2026 के बीच औसतन 4 हफ्ते तक चलने वाली एक घटना के कारण इक्विटी मार्केट में करेक्शन देखा गया. लेकिन इस घटना के बाद सेंसेक्स का 3-6 महीने का एवरेज रिटर्न 28% से 38% तक रहा है.
कहां करें निवेश?
ICICI Direct ने बैंक, इंफ्रा/कैप गुड्स, सीमेंट, ऑटो और कम एक्सपोर्ट शेयर वाली ऑटो एंसिलरीज, रियल एस्टेट और कंज्यूमर डिस्क्रिशनरी जैसे घरेलू सेक्टर में बने रहने की सलाह दी है. इस समय में इसके टॉप स्टॉक रिकमेंडेशन ये हैं -
लार्सन एंड टूब्रो
ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 5,030 रुपए का प्राइस टारगेट रखा है. इसका मतलब है कि गुरुवार के क्लोजिंग लेवल से इसमें लगभग 30% की बढ़त की संभावना है.
एल्गी इक्विपमेंट
ICICI Direct ने स्टॉक के लिए 620 रुपए का प्राइस टारगेट रखा है, जिसका मतलब है कि मौजूदा लेवल से इसमें 24% की बढ़त की संभावना है.
सिटी यूनियन बैंक
ब्रोकरेज के अनुसार, स्टॉक 320 रुपए के लेवल तक जा सकता है, जिसका मतलब है कि मौजूदा लेवल से इसमें 23% की बढ़त की संभावना है.
निप्पॉन इंडिया एएमसी
ICICI Direct के मुताबिक, स्टॉक में 21% की बढ़त की संभावना है. स्टॉक के लिए 1,020 रुपए का प्राइस टारगेट निर्धारित है.
स्टार सीमेंट
ब्रोकरेज के अनुसार, स्टार सीमेंट के स्टॉक की कीमत 300 रुपए तक जा सकती है, जो 46% तक बढ़ने की संभावना है.
शैले होटल (Chalet Hotels)
यह अकेला होटल स्टॉक है, जो ICICI Direct की लिस्ट का हिस्सा है. ब्रोकरेज का मानना है कि स्टॉक 1,055 रुपए पर है, जो मौजूदा लेवल से 40% तक ऊपर जा सकता है.
एनआरबी बियरिंग्स
ICICI Direct ने एनआरबी बियरिंग्स पर 353 रुपए के प्राइस टारगेट के साथ "buy" रेटिंग दी है, जो 37% तक की बढ़त की संभावना दिखाता है.
एशियन पेंट्स
भारत की सबसे बड़ी पेंट कंपनी भी इस लिस्ट का हिस्सा है. ICICI Direct का प्राइस टारगेट 3,055 रुपए है, जो मौजूदा लेवल से 34% ऊपर जाने की संभावना दिखाता है.
इंडो काउंट इंडस्ट्रीज
ICICI Direct का प्राइस टारगेट 400 रुपए है, जो मौजूदा लेवल से 60% तक अपसाइड पोटेंशियल दिखाता है.
ब्रोकरेज फर्म ने पिछले तीन दशकों में जियोपॉलिटिकल घटनाओं को एनालाइज किया और पाया है कि 1990-2026 के बीच औसतन 4 हफ्ते तक चलने वाली एक घटना के कारण इक्विटी मार्केट में करेक्शन देखा गया. लेकिन इस घटना के बाद सेंसेक्स का 3-6 महीने का एवरेज रिटर्न 28% से 38% तक रहा है.
कहां करें निवेश?
लार्सन एंड टूब्रो
ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 5,030 रुपए का प्राइस टारगेट रखा है. इसका मतलब है कि गुरुवार के क्लोजिंग लेवल से इसमें लगभग 30% की बढ़त की संभावना है.
एल्गी इक्विपमेंट
ICICI Direct ने स्टॉक के लिए 620 रुपए का प्राइस टारगेट रखा है, जिसका मतलब है कि मौजूदा लेवल से इसमें 24% की बढ़त की संभावना है.
सिटी यूनियन बैंक
ब्रोकरेज के अनुसार, स्टॉक 320 रुपए के लेवल तक जा सकता है, जिसका मतलब है कि मौजूदा लेवल से इसमें 23% की बढ़त की संभावना है.
निप्पॉन इंडिया एएमसी
ICICI Direct के मुताबिक, स्टॉक में 21% की बढ़त की संभावना है. स्टॉक के लिए 1,020 रुपए का प्राइस टारगेट निर्धारित है.
स्टार सीमेंट
ब्रोकरेज के अनुसार, स्टार सीमेंट के स्टॉक की कीमत 300 रुपए तक जा सकती है, जो 46% तक बढ़ने की संभावना है.
शैले होटल (Chalet Hotels)
यह अकेला होटल स्टॉक है, जो ICICI Direct की लिस्ट का हिस्सा है. ब्रोकरेज का मानना है कि स्टॉक 1,055 रुपए पर है, जो मौजूदा लेवल से 40% तक ऊपर जा सकता है.
एनआरबी बियरिंग्स
ICICI Direct ने एनआरबी बियरिंग्स पर 353 रुपए के प्राइस टारगेट के साथ "buy" रेटिंग दी है, जो 37% तक की बढ़त की संभावना दिखाता है.
एशियन पेंट्स
भारत की सबसे बड़ी पेंट कंपनी भी इस लिस्ट का हिस्सा है. ICICI Direct का प्राइस टारगेट 3,055 रुपए है, जो मौजूदा लेवल से 34% ऊपर जाने की संभावना दिखाता है.
इंडो काउंट इंडस्ट्रीज
ICICI Direct का प्राइस टारगेट 400 रुपए है, जो मौजूदा लेवल से 60% तक अपसाइड पोटेंशियल दिखाता है.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home